Monday , 27 July 2026

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद अनिल जैन और डीपी वत्स का अभिनंदन समारोह

पंचकूला: पंचकूला सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन एवं जनरल डी पी वत्स के राज्यसभा सांसद बनने पर राज्यस्तरीय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य रूप से समारोह में उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री ने अभिनंदन समारोह में अपने एक पुराने वाक्य को उपस्थितजन से बांटते हुए कहा कि भाजपा पार्टी आज़ादी के बाद देश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है मुख्यमंत्री ने ‘तेजी से आगे बढ़ने के साथ लक्ष्य को याद रखने की बात भी कही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह में पहुंचे हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पत्रकारों को अभिनंदन समारोह की जानकारी देते हुए कहा कि डॉ अनिल जैन एवं जनरल डी पी वत्स के राज्यसभा सांसद चुने जाने पर अभिनंदन कार्यकर्म का आयोजन किया गया है।

समारोह के दौरान जिन्होंने काले कपडे पहने हुए थे उन पत्रकारों को कार्यक्रम में न घुसने देने को लेकर बराला ने कहा कि उन्हें जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए सुनिश्चित किया कि इस तरह का व्यवहार किसी के साथ न हो. उन्होंनेआश्वासन दिया कि जिस पुलिस कर्मी ने भी इस तरह का बर्ताव पत्रकारों या कार्यकर्ताओं के साथ किया है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *