नार्दन रेलवे ने ‘वूमेन डे’ के खास अवसर पर महिला स्टाफ को रेलवे में अहम् जिम्मेदारियां सौंपी है। जिसकी शुरुआत वूमेन डे से की गई। अंबाला डविजन की तरफ से चण्डीगढ़ दिल्ली शताब्दी में टिकेट चेकिंग के लिए महिला स्टाफ की जिम्मेदारी तय की गयी है जो एक सप्ताह में 3 दिनों तक ट्रेन में टिकेट चैकिंग का काम देखेगा। अंबाला डविजन की सीनियर डीसीएम प्रवीन गौड़ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला डविजन जल्द महिला स्टाफ को पूरी ट्रेन की जिम्मेदारी देगा जिसमे ट्रेन के अंदर पूरा स्टाफ महिलाओं को होगा।
अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन में तैनात महिला स्टाफ पूरी तरह से एक्टिव दिखाई दिया और कहा कि उन्हें काफी ख़ुशी है कि विभाग की तरफ से उन्हें अहम् जिम्मेदारी दी गयी है और उन पर विश्वास करते हुए उन्हें आगे बढने का मौका दिया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
