Saturday , 12 September 2026

रिश्वत लेते धरा गया फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर

रोहतक में वीजिलेंस की टीम ने फूड एंड सप्लाई विभाग के इस्पेंक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। उसके साथ ही एक राशन डिपो धारक को भी रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि गांव टिटौली के रहने वाले एक राशन डिपो धारक ने बंद हुए राशन डिपो को फिर से चालू करवाने के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी है और इस काम में डिपो धारक के साथ फूड एंड सप्लाई विभाग के फूड इंस्पेक्टर भी शामिल था। 

इसी शिकायत के आधार पर रोहतक विजिलेंस टीम ने टिटौली गांव के डिपो धारक को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने दोनों को पांच हजार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। इस मामले में रिश्वत का केस दर्ज कर आगे की जाँच पड़ताल की जा रही है। 

अब इस मामले में आरोपी फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ विभाग क्या कार्रवाइ करता है, ये देखने वाली बात होगी। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *