Monday , 27 July 2026

पुलिस को चेकिंग के दौरान बरामद हुई 5 हजार 700 देसी शराब की बोतले

फतेहाबाद के भूना कस्बे में खैरी रोड पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब से भरी 2 पिकअप गाड़ियों को कब्जे में लिया है। दोनों गाड़ियों के चालकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि दोनों गाड़ियां हिसार क्षेत्र से अवैध शराब लेकर पंजाब जा रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि पुलिस की एक टीम भूना में खैरी रोड पर पुलिस टीम ने चेकिंग कर रही थी और इसी दौरान दो पिकअप गाड़ियां नाकेबंदी पर पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों गाड़ियों की चेकिंग की तो उसमे से अवैध शराब बरामद हुई। डीएसपी ने बताया कि दोनों गाड़ियों से हरियाणा मार्का की 480 पेटियों में करीब 5 हजार 700 देसी शराब की बोतलें बरामद हुई। डीएसपी ने बताया कि दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है और अवैध शराब की तस्करी के आरोप में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *