Friday , 11 September 2026

75 ग्राम हेरोइन सहित अरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर लिया रिमांड पर 

फतेहाबाद, 19 अक्तूबर(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद की सीआईए स्टाफ पुलिस टीम ने किरढान से फतेहाबाद आ रहे एक बाइक सवार युवक को 75 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी कब्जे में लिया है। डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की एक टीम फतेहाबाद से किरढ़ान रोड की तरफ तैनात थी। नाके के दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार वापिस मुड़कर भागने लगा।
डीएसपी ने बताया कि शक के आधार पर आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई जिसके पास से 75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली से हेरोइन लेकर उसे फतेहाबाद में सप्लाई करने जा रहा था। डीएसपी ने बताया की 2 हजार प्रति ग्राम के रेट से हेरोइन सप्लाई की जाने वाली थी। फिलहाल आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 1 दिन के रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों के बारे में पता किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *