Friday , 11 September 2026
राहुल गांधी ने जताया दुख, रेलवे की नाकामी पर सरकार को लताड़ा

राहुल गांधी का बड़ा हमला: “ट्रंप के कहने पर पीएम मोदी ने PAK संग सीजफायर कर दिया, कांग्रेस होती तो कभी सरेंडर नहीं करती”

नई दिल्ली / भोपाल | 3 जून 2025:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने सीजफायर के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि “ट्रंप के कहने पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के सामने सरेंडर कर दिया। कांग्रेस होती तो कभी झुकती नहीं।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब केंद्र सरकार की विदेश नीति और सीमा सुरक्षा को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दबाव में आकर सीजफायर का फैसला लिया, जिससे देश की सुरक्षा और गरिमा पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

“बीजेपी-आरएसएस संविधान को खत्म करना चाहते हैं”

राहुल गांधी ने अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि:

“देश में एक विचारधारा की लड़ाई चल रही है – एक तरफ कांग्रेस और संविधान की रक्षा करने वाले लोग हैं, दूसरी तरफ बीजेपी-आरएसएस हैं, जो संवैधानिक संस्थाओं पर कब्ज़ा कर रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं में अपने लोगों को बैठाकर बीजेपी धीरे-धीरे लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।

जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय पर जोर

राहुल गांधी ने अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस जातिगत जनगणना को पारित कराकर रहेगी। यह सामाजिक न्याय की दिशा में पार्टी का मजबूत कदम होगा।

“यह सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है, यह देश के हर वर्ग को बराबरी देने की लड़ाई है।”

“डरपोक हैं बीजेपी-आरएसएस के नेता”

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस बहस और टकराव से डरते हैं।

“इनके नेताओं को जब भी सच्चाई का सामना करना पड़ता है, ये भाग खड़े होते हैं। विपक्ष और जनता की एकजुटता से इनकी नीतियां डगमगाने लगती हैं।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *