Sunday , 13 September 2026

जानिए कैसे मातम में बदला खुशी का माहौल।घुड़चढ़ी में नाच रहे बारातियों को स्कार्पियो ने रौंदा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शादी का माहौल उस समय मातम में बदल गया जब एक स्कार्पियो कार सवार ने बारातियों को रौंद दिया। दरअसल बहादराबाद थाना क्षेत्र के धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलड़ा से आई एक बारात गेट पर ही पहुंची थी। जहां पूरी बारात का स्वागत सत्कार की तैयारी चल रही थी। लोग गानों की धुन पर मदमस्त होकर नाच रहे थे। इसी दौरान बहादराबाद की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो कार ने सड़क किनारे नाच रहे बारातियों को रौंद दिया । कार इतनी रफ्तार में थी कि उसने बैंड वाले और बारातियों को बुरी तरह से रौंद दिया । इस दुर्घटना में एक बैंड वाले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 31 बारातियों को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ दूर जाकर रुकी स्कॉर्पियो कार को लोगों ने घेर लिया और चालक और उसमें सवार लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई।

बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक सहारनपुर जिले के भारतीय किसान यूनियन का सचिव है। स्कॉर्पियो गाड़ी बिजनौर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस सहारनपुर लौट रही थी लेकिन बहादराबाद थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना घटित हो गई स्कॉर्पियो गाड़ी में 5 लोग सवार थे जिन्होंने शराब पी हुई थी। वहीं पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया । जिनका मेला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *