Saturday , 25 July 2026

राशन कार्ड बनवाने के बहाने रिटायर्ड डिप्टी कंट्रोलर को बनाया हनीट्रैप का शिकार

हरियाणा में हनीट्रैप के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश के किसी ना किसी जिले से हनीट्रैप के मामले सामने आते हैं। नया मामला हिसार से सामने आया है। जहां सेक्टर के 16-17 में रहने वाले नापतोल विभाग से रिटायर्ड डिप्टी कंट्रोलर को रेप के झूठे केस में फंसाने का डर उससे दिखाकर पांच लाख रुपए लूट लिए। लेकिन कहते हैं ना कि बदमाश चाहे कितना ही शातिर क्यों ना हो, पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाते हैं। पुलिस की टीम ने इस मामले में तेजी दिखाते हुई मुख्य सरगना अमित और नकली माता पिता को गिरफ्तार कर लिया। अमित को पुलिस रिमांड के बाद पूछताछ के अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। लेकिन आरोपी लड़की की गिरफ्तारी होनी फिल्हाल बाकी है। 

जालसाजी के इस पूरे मामले एक युवती को मोहरा बनाकर उसके नकली मां बाप तैयार किए थे। इसमें उकलाना के कुलदीप सिंह व महिला का सहयोग लिया था। इस घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद कर लिया है और युवती की गिरफ्तारी होनी फिल्हाल बाकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *