भिवानी पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने दो मोटरसाईकिल चोरों को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार आरोपी मोटरसाईकिल चोरी करके भाग रहे थे जिन्हें पुलिस ने नाके के दौरान पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य एक और साथी के बारे में बताया जोकि इस सब में उनके साथ शामिल था इसके आलावा आरोपियों ने चोरी की अन्य मोटरसाईकिलों का भी खुलासा किया। साथ ही आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी किए गए बाइक उन्होंने कहाँ छुपा कर रखे हैं। पुलिस ने चोरी के 6 मोटरसाईकिल बरामद कर लिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस इन चोरियों में शामिल अन्य फरार आरोपी की तलाश भी कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
