Saturday , 25 July 2026
रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला

रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला: माला पहनाने के दौरान युवक ने थप्पड़ मारा, समर्थकों ने जमकर पिटाई की

रायबरेली, उत्तर प्रदेश, 6 अगस्त: यूपी के रायबरेली में बुधवार को RSSP राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करने की कोशिश हुई। मौर्य को माला पहनाने के दौरान पीछे से एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। घटना के तुरंत बाद मौर्य के समर्थक भड़क उठे और आरोपी युवकों को जमकर पीटा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना रायबरेली के गोल चौराहे पर हुई, जहाँ समर्थक मौर्य का फूल-माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे। हमलावरों के पीछे से आने और मौर्य पर थप्पड़ मारने के बाद माहौल अफरा-तफरी का बन गया। भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर लात-घूंसों और डंडों से पिटाई की। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह उन्हें भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमलावर करणी सेना से जुड़े बताए जा रहे हैं, हालांकि संगठन की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। हमलावर युवकों को समर्थकों की पिटाई से गंभीर चोटें आई हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस घटना के बाद प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “ये सरकारी गुंडे हैं, करणी सेना के लोग हैं। मैं लखनऊ से फतेहपुर जाते समय रायबरेली में रुका था। तभी सारस चौराहे में यह घटना हुई।”

स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों और राजनीतिक गतिविधियों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके ऊपर पहले भी इस तरह के हमले हो चुके हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *