सवाई मोधोपुर- भाड़ौती के पास सवारियों से भरी एक मिनी बस बनास पुल से नदी मेंं गिर गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। बस से अब तक 25 शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों में 11 पुरुष, 10 महिला और 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सात लोगों की हालत नाजुक बनी है। बस की रफ्तार तेज बताई जा रही थी संतुलन बिगड़ने से बस पुल से नीचे बनास नदी में गिर गई। मौके पर बचाव कार्य जारी है। बस सवाई माधोपुर से लालसोट जा रही थी। हादसे के बाद प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सवाई माधोपुर जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तरपर लापरवाही नहीं बरती जाए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
