
हरियाणा:- जगाधरी का रक्षक विहार चोंक अब भगवान विश्वकर्मा चोंक कहलाएगा । शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने उसका उद्घाटन किया। विश्वकर्मा सभा जगाधरी द्वारा रक्षक विहार चोंक जगाधरी में भगवान विश्वकर्मा चोंक का बोर्ड लगाया है। जिस पर पुष्प अर्पित कर शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत की।शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा चोंक के नाम से पास किया है। भगवान विश्वकर्मा के नाम पर चौक होना ही चाहिए था। हमने इसके लिए सरकार से सिफारिश की थी और हमारे मेयर मदन चौहान ने इसे नगर निगम की हाउस मीटिंग में एक मत के साथ इसे पास किया था। जल्द ही भगवान विश्वकर्मा चोंक यहां बनाया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये सब भगवान विश्वकर्मा का बनाया हुआ है। विदेशों में भी चाहे नाम अलग हो भगवान विश्वकर्मा की पूजा होती है और हमारा मानना है कि टेक्नॉलजी भगवान विश्वकर्मा जी की देन है। टेक्नोलॉजी बेरोजगारी दूर कर सकती है शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले जो टेक्नोलॉजी थी कोई भी बेरोजगार नही था। हर कोई अपना काम बचपन में ही सीख लेता था। बेरोजगारी पहले नही थी। जब समय बदला उथल पुथल हुई बेरोजगारी बढ़ी। अब भी बेरोजगारी को टेक्नोलॉजी खत्म कर सकती है। नई शिक्षा नीति को हरियाणा में 2025 तक लागू कर दिया जाएगा।इस नीति के भी शिक्षा में वोकेशनल कोर्सेज पर जोर दिया गया है। टेक्नॉलजी के साथ साथ युवा आगे बढ़ेंगें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
