यूपी डेस्क: कोरोनावायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का दायरा बढ़ जाएगा। दरअसल, बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। अब उत्तर प्रदेश में हर हफ्ते वीकेंड लॉकडाउन तीन दिन के लिए रहेगा। पहले जहां वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक रहता था, वहीं इसे अब बढ़ाकर शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवाल सुबह 7 बजे तक कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही कमी
बता दें, वीकेंड लॉकडाउन के बाद से उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। इसके चलते राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन बढ़ाकर तीन दिन का कर दिया है। इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी. लेकिन बेवजह घूमने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
