Monday , 14 September 2026

यमुनानगर :सामान लेकर लौट रहे व्यक्ति को क्रेन ने कुचला, 

सहारनपुर रोड पर सब डिवीजन एक के पावर हाउस के नजदीक क्रेन ने बेटे के सामने उसके पिता को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलाब नगर निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र सिंह उर्फ राजू भंडारी के रूप में हुई है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुलाब नगर निवासी आकाश भंडारी ने बताया कि उसके पिता 50 वर्षीय राजेंद्र सिंह उर्फ राजू भंडारी थर्मल पावर प्लांट के नजदीक स्थित मनीषा बैटरी एंड केमिकल कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार शाम को वह और उसके पिता बाजार में सामान लेने के लिए गए थे। 

डिवीजन के पावर हाउस नजदीक पहुंचे तो पीछे से एक क्रेन आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से चलाते हुए क्रेन की टक्कर उसके को मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता सड़क पर गिर गया। क्रेन उसके पिता को कुचलती हुई निकल गई। 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एसआई राजीव कुमार का कहना है कि आरोपी क्रेन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *