Sunday , 26 July 2026

मौसम में परिवर्तन से लोगों ने ली राहत की साँस

एनसीआर व आसपास के कई जिलों में बुधवार दोपहर बाद अचानक ही मौसम बदल गया। बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। यह बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

मौसम विभाग ने 7 व 8 मई को तेज तूफान व आंधी के संबंध में चेतावनी दी थी। वहीं, बुधवार को भी मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। मौसम ने रोहतक में एक बार फिर से करवट बदली। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी के साथ ओले भी गिरने शुरू हो गए। मौसम में अचानक हुए बदलाव ने लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *