Thursday , 10 September 2026

मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाते हुए हिरासत में लिए चित्रा सरवारा सहित AAP कई नेता !

हरियाणा डेस्क:-हरियाणा के यमुनानगर में आज आप पार्टी द्वारा मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाने की शुरुआत की गई। इसी दौरान कई सार्वजनिक स्थलों पर भी इस तरह के पोस्टर लगा दिए गए। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई आई और पोस्टर लगाते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.इसी बीच आप पार्टी की क्षेत्रीय प्रभारी चित्रा सरवारा भी उस क्षेत्र में पहुंची । पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया । चित्रा सरवारा का कहना है कि अगर पोस्टर लगाने पर ऐतराज है तो बाकी पोस्टर भी हटाए जाने चाहिए ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि पुलिस कह रही है बाकी पोस्टर भी हटा देंगे। उन्होंने कहा कि यह अगर पोस्टर लगाने पर गिरफ्तारियां हो रही है तो पुतला जलाने पर तो यह फांसी लगा देंगे। उन्होंने कहा कि पोस्टर हटाए जा सकते हैं अब मोदी हटाना लोगों के दिलों में आ चुका है। वह मोदी को भी हटा कर रहेंगे। आप पार्टी का यह कार्यक्रम यमुनानगर में आयोजित किया जाना था। जिसको लेकर सुबह सवेरे से ही आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाने शुरू कर दिए थे। जिस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *