नरवाना के दुकानदार से दो घंटे में 20 लाख रुपये रंगदारी देने की धमकी देने के दो आरोपियों को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दुकान में पर्ची फेंककर दो घंटे में 20 लाख रुपये देने की बात कही थी। बाइक सवार बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारने की धमकी दी थी। आरोपियों की पहचान हिसार जिले के शेखपुरा निवासी सूरज उर्फ बीन व विकास उर्फ कालिया के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!6 मार्च को नरवाना के पतराम नगर निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रेलवे रोड पर ब्रदर स्कूल ड्रेस के नाम से दुकान चलाता है। उनका बेटा लक्ष्य दुकान पर बैठा था। इस दौरान दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में घुसे और बेटे को एक पर्ची पर लिखकर दिया कि अगर दो घंटे में 20 लाख रुपये नहीं दिए तो उसको गोली मार देंगे। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। सीआईए ने मामले में कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो आरोपियों की पहचान हो गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल ली है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
