हरियाणा के हिसार में आम आदमी पार्टी कि 25 मार्च को हरियाणा बचाओ रैली होने जा रही है जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे। रैली को कामयाब बनाने के लिए आप नेता पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। अंबाला में कार्यकर्ताओं को न्यौता देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज महा निक्कमे मंत्री है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। वहीं इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल में कि वो इससे पहले कई बार विज को आप में आने का न्यौता दे चुके हैं इसके जवाब में जयहिंद ने कहा कि उन्हें लगता था कि विज ठीक हैं लेकिन पता नही सरकार ने उन्हें निक्कमा बना रखा है या वो निक्कमे हैं। उन्होंने कहा निकम्मा गाली नही होती मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्री निकम्मे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
