Friday , 30 October 2026

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सिरसा वासियों को दी कई सौगातें

सिरसा, 7 जुलाई(विजय कुमार): (सुरेंद्र सैनी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सिरसा शहर में 85 करोड़ 40 लाख रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्धघाटन किया। इस दौरान सीएम ने लोगों की समस्याएं भी सुनी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दे, कुल 13 विकास परियोजनाएं हैं जिनमें से मुख्यमंत्री द्वारा 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। जिस पर 27 करोड़ 70 लाख 48 हजार रूपये की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 8 विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जिन पर 57 करोड़ 69 लाख 32 हजार रूपये की राशि खर्च होगी।

इन परियोजनाओं में 2 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से बनी नव निर्मित सब्जी मंडी डबवाली, 4 करोड़ 15 लाख 33 हजार रूपये की लागत से निर्मित रानियां तहसील भवन, 8 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से रानियां निर्मित सीवरेज सिस्टम व सीवरेज ट्रिटमैंट प्लांट, कालांवाली में 10 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित सीवरेज सिस्टम व सीवरेज ट्रिटमैंट प्लांट शामिल हैं। इसी प्रकार 2 करोड़ 65 लाख 15 हजार रूपये की लागत से गांव फुल्लों में नवनिर्मित केनाल बेसड् वाटर वर्कस का उद्घाटन भी किया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *