मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मच जाने से 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से 45 लोग घायल हो गए हैं। ब्रिज पर भारी भीड़ भी थी। घटना सुबह 11 बजे के आसपास की है। घायलों को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस हादसे में मरने वालों को 10 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। 5 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से और 5 लाख रुपये रेलवे की ओर से दिया जाएगा। रेलवे की ओर से मिलने वाले मुआवजे का एलान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया है। इसके अलावा रेल मंत्री ने गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये देने का एलान किया है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई और कहा है कि इस दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विनोद तावड़े ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच लाख रूपए की आर्थिक मदद की बात कही है। घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाए जाने की घोषणा की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
