पंजाब पुलिस ने आतंकी संस्था बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार दहशतगर्दों को अरेस्ट करके भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को इस बारे में सूचना देते हुए बताया कि मोहाली जिला पुलिस द्वारा अरेस्ट आतंकी आगामी त्योहारों के दिनों में टारगेट किलिंग कर पंजाब का माहौल बिगाड़ने की फिराक में थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीजीपी के मुताबिक, एसएएस नगर (मोहाली) पुलिस के सीआईए विंग ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का खुलासा किया है। संस्था के लोगों के संबंध पाकिस्तान में बैठे दहशतगर्द हरविंदर सिंह रिंदा के साथ हैं। रिंदा के आतंकी संगठन बीकेआई के साथ मिलकर ये पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। पकड़े गए आरोपित ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से हथियार मंगवा कर पंजाब में सप्लाई करने का भी कार्य कर रहे थे।
तो वहीं, पुलिस ने बताया कि इनके कब्जे से 6 विदेशी पिस्टल, 275 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। ये हथियार कहां इस्तेमाल किए जाने थे और इन्हें किसे डिलीवर करना था, इसकी सूचना हासिल करने के लिए पुलिस इनसे सवाल कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
