Saturday , 12 September 2026

मिस्ड कॉल कर की दोस्ती, फिर किया गैंगरेप

यूपी के मेरठ जिले में सिनेमा हॉल में एक युवती से दूसरे सम्प्रदाय के दो युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मिस्ड कॉल कर पहले युवती से गलत नाम बताकर दोस्ती की और फिर मिलने के बहाने सिनेमा हॉल में उससे गैंगरेप किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेरठ के शोभापुर की निवासी एक दलित युवती माता-पिता की मौत के बाद हस्तिनापुर के गांव में अपनी बहन के साथ रहती है। दो महीने पहले उसके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आई। मिस कॉल करने वाले युवक से उसका फोन पर ही परिचय हुआ। युवक ने युवती को अपना नाम अमर बताया और दोस्ती कर ली।

दो माह बातचीत करने और प्रेम प्रसंग के बाद उनका मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोपी ने मंगलवार को किशोरी को शॉपिंग करने के बहाने मवाना बुलाया। वहां कुछ खरीदारी के बाद आरोपी उसे कस्बे के सिनेमा हॉल में ले गया, जहां उसका साथी पहले से ही फिल्म के टिकट लेकर खड़ा था। फिल्म शुरू होने से पहले ही दोनों किशोरी को सिनेमा हॉल में ले गए।

वहां पर दोनों आरोपियों ने मिलकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। मौका मिलते ही किशोरी ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुजफ्फरनगर अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अमीरूद्दीन और वसीम के रूप में हुई। अमीरूद्दीन ही पिछले दो माह से नाम बदलकर किशोरी से बातचीत कर रहा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *