Thursday , 10 September 2026

मां- बाप ने अपनी ही बेटी को बनाया विधवा, दामाद को उतारा मौत के घाट

फतेहाबाद के गांव नूरकीअहली गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव में अपने ससुराल गए 32 साल के एक शख्स की उसकी पत्नी, सास और ससुर सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं और इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी की माने तो मामले की फिल्हाल जांच चल रही है और पूछताछ के लिए कुछ लोगों को थाने बुलाया गया है। वहीं मृतक की बहन ने बताया कि करीब 4 साल पहले गांव नूरकीअहली निवासी अनीता के साथ उसके ममेरे भाई निशांत की अंतर्जातीय लव मैरिज हुई थी। 

फिल्हाल पुलिस की टीम मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि अंतरजातीय विवाह को लेकर लड़की के परिजन खफा थे और ऐसी संभावना है कि लड़की और उसके परिजनों ने इसी बात से खफा होकर निशांत की हत्या को अंजाम दिया है।

अब मामले की असल सच्चाई तो जांच पड़ताल के बाद ही सामने आ पाएगी। देखने वाली बात होगी कि पुलिस कब तक आगे की कार्रवाई पुरी कर पाती है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *