Saturday , 25 July 2026

महिला दिवस पर आंगनबाडी वर्कर ने मशाल जलूस निकाल कर किया विरोध प्रर्दशन

अपनी मांगों को लेकर 18 दिन से धरने पर बैठी आंगनवाड़ी वर्कर ने सरकारी अधिकारीयों द्वारा भेजे गए नोटिस को सरकार की दमनकारी नीति बता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मशाल जला कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आंगनवाड़ी वर्कर ने अपने हाथों में जलती हुई मशाले लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जलूस निकला।
आंगनवाड़ी वर्कर का कहना है कि सरकार उन्हें नौकरी से सस्पेंड करने की धमकियां दे रही है। उन्हें नोटिस दिए जा रहे। उनका कहना है कि सरकार उन्हें रोकने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है पर ये बेटियां सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाली नहीं है वो इसका विरोध करेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *