
हरियाणा डेस्क:- महम, विधायक बलराज कुंडू ने किया रक्षक सम्मान समारोह का आयोजन।इस दौरान एक्स सर्विसमैन की तरफ से विधायक बलराज कुंडू को पगड़ी पहनाई।वहीं बलराज कुंडू ने एक्स सर्विसमैन को सम्मानित किया।उन्होंने शहीद परिवारों को भी सम्मानित किया तथा शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कर्नल कृष्ण मलिक ने शिरकत की।विधायक बलराज कुंडू ने शाल, चद्दर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक बलराज कुंडू ने एक्स सर्विसमैन को सम्बोधित किया और कहा की वे प्रदेश के हर वर्ग की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेंगे।बलराज कुंडू ने कहा कि विधानसभा में मुद्दों की लड़ाई नहीं होती बल्कि आपस मे मिलकर प्रदेश को लूटने में लगे हुए हैं।युवा परेशान है रास्ता भटक रहा है।युवा नशे की गर्त में जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बलराज कुंडू ने कहा कि युवाओं के नोकरियों के रास्ते बंद हो चुके हैं।सरकार झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सरासर झूठ बोलते हैं।प्रदेश के मुख्यमंत्री की किसान विरोधी सोच रखता है।भाजपा जजपा गठबंधन को बताया लूट का गठबंधन।बलराज कुंडू ने कहा ना झुकूंगा ना डरूंगा। उन्होंने कहा मैं प्रदेश की जनता के लिए हर किसी से टकराने की हिम्मत रखता हूँ। मैं व्यवस्था परिवर्तन करने निकला हूँ। विधायक बलराज कुंडू ने ब्लैकमेलिंग मामले में कहा कि उन्हें फोन पर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया था।उन्होंने बताया कि उनके पिए को फोन किया गया है।पूरे मामले पर बोलते हुए कुंडू ने कहा कि यह गन्दी राजनीति का खेल है और उनके पास कोई राजनैतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है लेकिन वे किसी भी तरह से डरने वाले नहीं हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
