Friday , 11 September 2026

Haryana: पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा से गुस्साई BJP, जमकर किया विरोध प्रदर्शन

हरियाणा डेस्क: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुए हिंसा के बाद चारों ओर निंदा हो रही है। तो वहीं रेवाड़ी में भाजपा जिला इकाई हिंसा के विरोध में जिला सचिवालय पर धरना दिया। यहां पर कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव,पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष हुकम चंद यादव व भाजपा जिला के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बंगाल की हिंसा पर वहां पर ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्हांेने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र है ही। नहीं प्रजातंत्र का स्वरूप है कि यहां हर आदमी को वोट देने का अधिकार है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि बीते 2 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। नतीजों के बाद से पश्चिम बंगाल से हिंसा की कई तस्वीरें सामने आई। जिसमें कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पीटे जाने की खबरें देखने को मिली। अब उसी हिंसा के मामले पर भाजपा नेताओं ने रेवाड़ी में विरोध जताया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *