Sunday , 1 November 2026

मन की बात’ कार्यक्रम में PM मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कही ये बड़ी बात !

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना से मचे हाहार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। खास बात तो ये रही कि पीएम मोदी का यह प्रोग्राम इस बार कोरोना के विकट संकट में प्रसारित हुआ। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति और उससे निपटने किए जा रहे कार्यों पर भी अपनी बात रखी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने वैक्सीन को लेकर चल रहीं अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा-‘कोरोना के संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है। इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं। भारत सरकार सभी राज्य सरकारों को फ्री में वैक्सीन दे रही है। इसका फायदा 45 साल से ऊपर के लोगों को मिलेगा। 1 मई से 18 साल के ऊपर के हर व्यक्ति के लिए वैक्सीन उपलब्ध होगी। मुफ्त वैक्सीन का कार्यक्रम भारत सरकार आगे भी चलाती रहेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *