Saturday , 31 October 2026

मंदिरों में हुई चोरी की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी

पिछले दिनों शहर के मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों की गुथी को सुलझाने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की और इस गैंग के तीन सदस्यों को काबू किया। पुलिस ने इन्हे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इन तीनों की पहचान रेशम सिंह उम्र 24 साल उत्तराखंड निवासी हरजीत सिंह उम्र 30 साल उत्तर प्रदेश निवासी तथा मनवीर सिंह उम्र 28 साल उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने आज इन्हें कोर्ट में पेश करके इनका 5 दिन का पुलिस रिमांड ले लिया है और इनसे और भी चोरी के कई मामले हल होने की उम्मीद है। इन तीनों को पुलिस ने दिल्ली से अरेस्ट किया है जहां इनके ऊपर और कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को इनके बाकी साथियों की भी तलाश है जो अभी गिरफ्त में नहीं आए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंडीगढ़ की एसएसपी नीलांबरी जगदले ने पत्रकार वार्ता कर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चोरियों में शामिल गैंग के तीन लोगों को चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन 26 और दिल्ली क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से सुचना के आधार पर इन लोगों को पकड़ा है। आरोपियों से मंदिरों में हुई चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पकडे गए तीनों आरोपियों में एक उत्तराखण्ड और दो उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान चोरियों के कई मामलों को कबूला।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *