Saturday , 25 July 2026

मंत्री मूलचंद शर्मा का दावा- ‘मनोहर सरकार ने किया चहुंमुखी विकास, भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश’

हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री और भाजपा नेता मूलचंद शर्मा ने अपनी ही सरकार की पीठ थपथपाइ है। उन्हांेने मनोहर सरकार की अगुवाइ में प्रदेश में चहुमुखी विकास का दावा किया है। तो वहीं मूलचंद शर्मा की माने तो हरियाणा में भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा हैं। भाजपा ने प्रदेश में भाई भतीजावाद को समाप्त कर दिया है। प्रदेश भर में सडकों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए स्कूल व कॉलेज बनाए जा रहे है। खेलों को बढावा देने के लिए खेल स्टेडियम, व्यायामशालाएं खोलने का कार्य किया जा रहा है।

इसके साथ ही आपको ये भी बता दे कि भाजपा इन दिनों प्रदेश में नए नए कार्यालय खोल रही है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दिल्ली से वर्चुअल तरीके से पलवल के हुडा सेक्टर-2 में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस काम से मूलचंद शर्मा काफी खुश नजर आए। जिले में भाजपा कार्यालय खुलने से पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सुविधा होगी। 

इस अवसर पर पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन के विधायक प्रवीन डागर, पूर्व विधायक व भाजपा नेता सुभाष चैधरी ने भी अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को जिले में कार्यालय खुलने की बधाई दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *