Sunday , 26 July 2026

भीख मांगकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध प्रदर्शन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिरसा की आंगनवाड़ी महिलाओ ने आज अनोखा प्रदर्शन किया है। महिलाओ ने शहर की सड़को पर भीख मांगकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। पिछले 9 दिनों से आंगनवाड़ी महिलाएं अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है उनका कहना है कि अभी तक सरकार ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की है।

 

प्रदर्शनकारी रानी ने बताया की पिछले 9 दिनों से आंगनवाड़ी महिलाएं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी कोई सुध नहीं ली है। उन्होंने बताया कि सरकार से उनकी मांग उनको पक्का करने की है लेकिन अभी तक उनको पक्का करने का आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की और उनको आश्वासन नहीं मिल जाता उनका सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *