एक व्यक्ति पर दो युवकों ने फायरिंग की गोली जा कर व्यक्ति की टांग पर लगी। मामला फतेहाबाद के बीघड़ रोड का है। जहां भात ना भरने पर दो भांजों ने अपने मामा के घर पर उसकी ही रिवाल्वर से हमला कर दिया, जिसमे वहां पर खड़ी कार भी क्षति ग्रस्त हो गई और गोली जा कर मामा की टाँग में लगी, जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति पुलिस-पुलिस चिल्लाता रहा, घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद के अस्पताल ले जाया गया। सुचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर पीड़ित के बयान लिए और कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं घटना की जाँच में जुटे सिटी थाना एसएचओ ने कहा केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
अस्पताल में भर्ती राम कुमार ने बताया कि कुछ लोग जबरन उसके घर में घुस आए और उसे व उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ली और उस पर फायर करने शुरू कर दिए फायर से बचते हुए उसके पांव में गोलियां लगी और उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार हमलावर युवक जोकि रिश्ते में पीड़ित के भांजे लगते हैं के अपने मामा के साथ भात (शादी में निभाई जाने वाली एक रस्म) ना भरने को लेकर विवाद था ,जिसकों लेकर ये सब हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
