चंडीगढ,6नवम्बर। हरियाणा के कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने सोमवार को एक बार फिर अलग पार्टी के गठन का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि आगामी 26नवम्बर को जींद में आयोजित की जाने वाली रैली के बाद एक कमेटी नई पार्टी के गठन का फैसला करेगी।
सैनी ने यह दावा भी किया कि जींद रैली सफल साबित होगी। जो लोग समानान्तर रैली का आयोजन कर इसे नाकाम करने की बात कर रहे हैं वे खुद नाकाम साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि वे भेदभाव का हमेशा विरोध करते रहे है। उन्होंने ओम प्रकाश चैटाला व बंशीलाल की सरकारों के दौरान भी इसका विरोध किया है। वे किसी जाति विशेष के भी खिलाफ नहीं है। उन्होंने तो आरक्षण को सौ फीसदी करके सभी जातियों को आबादी के अनुपात में देने की मांग भी रखी है।
सैनी ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड््डा व ओमप्रकाश चैटाला जातिवादी मानसिकता का परिचय देते रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो इस देश को भ्रष्टाचार में डुबो दिया। साठ साल में देश को तबाह करने के बाद भी संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा शासन के तीन साल में भ्रष्टाचार उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है लेकिन निचले स्तर पर भ्रष्टाचार समाप्त करना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि वर्ष 2019 में भ्रष्टाचार को समाप्त कर स्वच्छ शासन दिया जा सकेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
