सोनीपत, 4 अगस्त(संजीव कुमार): प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को दिया गया समर्थन मूल्य भारतीय इतिहास में सबसे अधिक समर्थन मूल्य है। पिछली सरकारों द्वारा दिया गया समर्थन मूल्य ऊंट के मुँह में जीरे के समान था। ये कहना है मुख्यमंत्री के मिडिया सलाहकार एवं भाजपा नेता राजीव जैन का। जोकि आज सोनीपत में गालिओ के शिलान्यास पर पहुंचे थे।इस दौरान राजीव जैन ने कहा कि आज चौहान कॉलोनी, शिव नगर और अशोक विहार की गलियों का पुनःनिर्माण शिलान्यास किया गया है। जिस पर लगभग 80 लाख रूपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को आने जाने में होने वाली दिक़्क़तों से राहत मिलेगी। राजीव जैन का कहना है कि शहर के सौन्द्रीयकरण के लिए नगरनिगम के माध्यम से कार्य करवाया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 वर्षो में जो निर्माण कार्य का वायदा किया था उसे तय समय में पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने किसानो को उच्तम समर्थन मूल्य दिया है। जिससे किसान बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद इतना समर्थन मूल्य आज तक किसी भी पार्टी ने नहीं दिया है। आज तक सबसे अधिक कांग्रेस ने देश पर शाशन किया है परन्तु उसने भी कभी 200 रूपये समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। कांग्रेस ने आज तक जो भी दिया वो ऊंट के मुँह में जीरे के समान था। आज किसान इस फैसले से बहुत खुश है। आज परेशानी उन लोगों को हो रही है जो किसानों के नाम पर राजनीति करते थे उन्हें चिंता है कि अब किसान उनकी बहकाई में नहीं आएँगे और उनकी राजनीति समाप्त हो जायेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
