Friday , 11 September 2026
भाजपा जिला पदाधिकारियों की सूची तैयार, जल्द होगी घोषणा : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा जिला पदाधिकारियों की सूची तैयार, जल्द होगी घोषणा : मोहन लाल बड़ौली

पंचकूला, 8 जुलाई – हरियाणा भाजपा ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली है। पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय “पंचकमल” में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक के बाद मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय नेतृत्व और 27 संगठनात्मक जिलों के भाजपा अध्यक्षों से विचार-विमर्श के बाद सूची तैयार की गई है, जिसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि भाजपा 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व को बूथ स्तर तक भव्य रूप से मनाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता इस दिन धार्मिक, सामाजिक, शिक्षा और खेल जगत के गुरुओं का सम्मान करेंगे। साधु-संतों के आशीर्वाद से संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में यह प्रयास किया जा रहा है।

बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं और उन्हीं के परिश्रम से पार्टी ने आज केंद्र और राज्य में सत्ता प्राप्त की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और भाजपा की जनसेवा की भावना को और सशक्त करें।

भाजपा का यह आयोजन संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सरोकारों को जोड़ने की एक नई पहल मानी जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *