Saturday , 25 July 2026

ब्रेकिंग : तालाब में डूबने से चार बच्चों की हुई मौत।

चंडीगढ़ 21 नवम्बर : ओडिशा के कोरापुट जिले के एक तालाब में दो लड़कियों समेत चार बच्चे डूब गये.पुलिस ने बताया कि घटना कल उस समय हुई जब बच्चे निकटवर्ती पारजा खुदुपी गांव में एक जलाशय के पास खेल रहे थे. बच्चों की आयु दो से नौ वर्ष के बीच थी.पुलिस अधीक्षक वी आर राव ने बताया कि इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चे जलाशय में कैसे गिरे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह एक दुर्घटना है या साजिश उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान लक्ष्मी भोई सुसांता भोई संजय भोई और सबीता मांझी के तौर पर हुई है.

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *