मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र 48 कोस की प्रथम चरण की तीर्थ परिक्रमा करने के उपरांत ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पहुंचे और मंत्रौच्चारण व शंखनाद की ध्वनि के बीच ब्रहमसरोवर पर पुरुषोतमपुरा बाग में महाआरती करके अपनी तीर्थ परिक्रमा यात्रा को पूरा किया।यहां पर पंडितों और ब्राहमणों ने पूजा अर्चना करवाई और मंत्रौच्चारण के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर डागर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धुम्मन किरमच, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा व अन्य गणमान्य लोगों ने महाआरती की रस्म अदा की हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गांव भौर सैंयदा में घाटों को चौड़ा और सौंदर्यकरण करने, स्वच्छ जल की व्यवस्था करने, गांव नरकतारी के भीष्म कुंड के जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
