Friday , 11 September 2026

बॉलीवुड सैलीब्रिटीज के ‘हाईजीन बंगले’ में कोरोना की दस्तक

जहां बड़े बड़े सितारों के घर कोरोना ने दस्तक दे दी है तो वहीं सबसे ज्यादा हैरान तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की रिपोर्ट के लेकर है,,,बता दें जया बच्चन को छोड़कर पूरा बच्चन परिवार कोरोना महामारी की चपेट में है,,, इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को और मुसीबत में डाल दिया,,, आपको बता दें कि शनिवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं,,,अमिताभ और अभिषेक के बाद पूरे बच्चन परिवार का कोविड-19 टेस्ट हुआ जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए,,,इन खबर के बाद से ही बच्चन परिवार के फैन्स, और सैलीब्रिटीज इनकी अच्छी सेहत के ले दुआ कर रहे है,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेखा का बंगला सील

जी हां बिल्कुल सही सुना आपने,,, दरअसल अभिनेत्री रेखा के बंगले का एक सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया है,,,आपको बता दें रेखा मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में ‘सी स्प्रिंग’ बंगले में रहती हैं,,, उनके बंगले के बाहर हमेशा दो सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं,,,जिनमें से एक कोरोना पोजिटीव पाया गया है,,,सुरक्षाकर्मी का इलाज बांद्रा के बीकेसी स्थित कोविड फैसिलिटी में चल रहा है,,, सुरक्षाकर्मी के पॉजिटिव निकलने के बाद बीएमसी के नियमों के मुताबिक बंगले के बाहर नोटिस लगा दिया गया। साथ ही रेखा के बंगले का सैनिटाइजेशन भी किया जा चुका है,,, इसी के चलते अब ये बताया जा रहा कि आज रेखा भी अपना कोरोना टेस्ट कराएंगी।

अनुपम खेर के परिवार में कोरोना

वहीं अभिनेता अनुपम खेर के घर में भी चार लोग कोरोना पॉजिटीव पाए गए है,,, इनमें उनकी मां, भाई, भाभी और भतीजी शामिल हैं।,,, अब अनुपम खेर ने अपने परिवार के इन लोगों की तबीयत के बारे में जानकारी दी है,,,अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है,, इस वीडियो में उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया जो उनके परिवार की सलामती की दुआ मांग रहे थे,,, साथ ही अनुपम खेर ने अपने परिवार की तबीयत के बारे में भी जानकारी दी है। वीडियो में अभिनेता ने अपने फैंस से खुद का ख्याल रखने की अपील भी की है।

कोरोना की चपेट में सैलीब्रिटी स्टाफ

इन सबसे पहले अभिनेता आमिर खान के घर से भी सात स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे,,,तो वहीं प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर के स्टाफ के दो मेंबर्स में भी कोरोना पॉजीटिव पाया गया,,, इसकी जानकारी करण ने खुद इस बात की जानकारी बीएमसी को दे दी थी,,, वहीं बोनी कपूर के स्टॉफ में कोरोना संक्रमण पाया गया और मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण कंटेनमेंट जोन घोषित कर दी गई।

छोटे पर्दे पर कोरोना की गाज

बड़े पर्दे के बाद छोटे पर्दे पर भी कोरोना की गाज गिर गई है,,,बता दें ये मामला एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ के सेट से आया है,,,इस धारावाहिक में अनुराग बसु का किरदार निभा रहे अभिनेता पार्थ समथान को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है।

ये बॉलीवुड अभिनेत्री हुई कोरोना संक्रमित

अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और पार्थ के बाद  इमरान हाशमी और कंगना रनौत की फिल्म ‘उंगली’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री रेचल व्हाइट ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह भी कोरोना से पीड़ित हैं,,, उन्होंने लिखा, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है फिलहाल मैं अपने घर पर ही क्वारंटीन हूं,,, कृपया मेरे लिए दुआ करिए कि मैं जल्द से जल्द ठीक हो जाऊं।’ 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *