Saturday , 12 September 2026

बैंकिंग परीक्षा को लेकर युवती ने की ख़ुदकुशी

28 मई(जितेंद्र मोंगा): बैंक एग्जाम की तैयारी न हो पाने से परेशान युवती ने ख़ुदकुशी कर ली। मामला फतेहाबाद की मातूराम कॉलोनी का है जहाँ एक युवती ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवती के परिजनों के अनुसार युवती बैंकिंग के एग्जाम की तैयारी कर रही थी और 10 जून को उसका एग्जाम था। जिससे लेकर मृतिका मानिसक तौर पर परेशान रहने लगी थी। इसी परेशानी के चलते युवती ने बीती रात अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयानों के आधार पर जाँच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *