Thursday , 29 October 2026

बेटों ने मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट

यमुनानगर, 2 जून(वीना)। दो बेटों ने मिलकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। मामला यमुनानगर के कस्बा थाना छप्पर के गांव खेडी का है जहाँ दो भाइयों ने पहले तो अपने ही पिता का अपहरण किया और फिर करनाल जिले के गांव रम्बा के जंगलों में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं इन कलयुगी बेटों ने अपने पिता को बूरी तरह से काटने के बाद उसे जंगल में ही फेंक दिया। जहाँ मृतक की लाश को कई दिनों तक कुत्ते खाते रहे और जब रम्बा पुलिस को इस मामले की सूचना मिली तो उन्होंने शव को लावारिस जान लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीँ यमुनानगर पुलिस इस मामले में महज एक गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मृतक दयाल शाह की तस्वीरों को आसपास के जिले में भेज रही थी, लेकिन जब यह मामला सीआईए स्टाफ के हाथ लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर दयाल शाह के दोनो बेटों को थाने बुलवाया जहाँ शुरूवाती पूछताछ में ही दोनों ने अपना गुनाह काबूल कर लिया और माना कि उन्होंने ही अपने पिता की बेरहमी से हत्या की है।

सोचने वाली बात ये है कि कोई बेटा इतना बेरहम कैसे हो सकता है कि अपने ही बाप को इतनी बेरहमी से क़त्ल कर दे और उसके हाथ भी न कांपे। लेकिन यहाँ ऐसा ही हुआ इन कलयुगी बेटों ने अपने ही बाप का बेरहमी से क़त्ल कर दिया और उसकी लाश को जंगल में ही छोड़ दिया जंगली जानवरों के लिए।

 

 

 

 

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *