प्रदेश सरकार द्वारा लाए जा रहे ई-पंचायत नियम के विरोध में सीएम आवास पर प्रदर्शन के लिए गए। सरपंचो ने प्रदेश के मुख्यिा एंव कृषि मंत्री उनकी बेईज्जती करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते सरपंच एंव ग्राम सचिव यूनियन ने बैठक कर इस मामले की निंदा की। सरपंच और ग्राम सचिव यूनियनो का जब गुस्सा बढ गया तो उन्होने पंचायत विकास अधिकारी कार्यालय तो ताला जडकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दोरान उन्होने सीएम व कृषि मंत्री से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की बात कही। उन्होने कहा कि उनकी मांग पर ध्यान नही दिया तो वे इस कार्यालय के समक्ष धरना देकर बैठ जाएंगे। उन्होने कहा कि एक ओर सरकार पंचायतो को छोटी सरकार कहती है लेकिन दुसरी ओर उनकी बेईज्जती की जाती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
