Wednesday , 28 October 2026

बीड़ी नही देने पर दी मौत, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

सोहना, 6 अगस्त( सतीश) : सोहना के गढ़ी मुरली गाव में एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसे बीड़ी नही दी। मामला 3 अगस्त की रात का है। जहाँ पर सर्विष स्टेसन पर काम करने वाले एक युवक ने डेयरी पर काम करने वाले युवक से उस समय बीड़ी मागी जब वह डेयरी के सामने सोया हुआ था। डेयरी पर काम करने वाले उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के श्याम ने उसे बीड़ी के लिए मना कर दिया तो आरोपी युवक अरविंद ने हाथ मे पहले से ही ली हुई लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। जिससे श्याम की मौके पर ही मौत हो गई वही आरोपी युवक हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पुलिस गिरफ्त में चेहरा छुपाए खड़ा ये वही हत्या का आरोपी युवक अरविंद है जिसने बीड़ी न दिए जाने पर एक करीब 24 वर्षिय युवक की जान ले ली थी। आरोपी युवक को सीआईए सोहना की टीम ने उस समय सुभाष चौक गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जब आरोपी युवक मध्य्प्रदेश अपने गाव के लिए भाग रहा था पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उस लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया है। जिससे हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *