नेशनल डेस्क: भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। रोजाना नए कोरोना संक्रमितों का भयावह आंकड़ा सामने आ रहा है। तो वहीं, पिछले 24 घंटों में 3,293 लोगों की मौत हुई है। देश में बुधवार को रिकॉर्ड 3,60,960 नए मामले दर्ज किए गए। मंगलवार को महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 66,358 नए केस की पुष्टि हुई और 895 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई। राजधानी दिल्ली में 24,149 नए मामले और 381 मौतें दर्ज की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 29,78,709 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 16.34 फीसदी है। देश में अब तक 14.78 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं आज से 18-45 साल के बीच के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
