Sunday , 26 July 2026

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल को बड़ी राहत, हिमाचल पुलिस ने दुष्कर्म का केस किया खारिज

चंडीगढ़,07 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल को बड़ी राहत मिली है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले को सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पुलिस जांच में नहीं मिले सबूत

हिमाचल प्रदेश के कसौली में दर्ज इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले, जो आरोपों को साबित नहीं कर सके। पुलिस के अनुसार:

 

  • कथित पीड़िता और गवाह के बयान आपस में मेल नहीं खाते थे।
  • महिला ने मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया था।
  • होटल के सीसीटीवी फुटेज में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे उसके दावे की पुष्टि हो सके।
  • आरोपों की पुष्टि करने के लिए कोई अन्य साक्ष्य नहीं मिला।
  • इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने केस क्लोज करने की रिपोर्ट फाइल कर दी।

क्या था मामला?

13 दिसंबर 2024 को एक महिला ने हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। महिला का आरोप था कि वर्ष 2023 में कसौली के एक होटल में उसके साथ गैंगरेप हुआ था। मामला दर्ज होते ही यह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया था।

 

महिला और साथियों पर हनीट्रैप का केस

इस बीच, सिंगर रॉकी मित्तल की शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला और उसके साथियों के खिलाफ हनीट्रैप का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

 

बड़ौली और रॉकी मित्तल ने कहा— यह राजनीतिक साजिश थी

मामले में राहत मिलने के बाद मोहन बड़ौली और रॉकी मित्तल ने इसे उनके खिलाफ रची गई राजनीतिक साजिश बताया। बड़ौली ने पहले ही इन आरोपों को झूठा करार दिया था।

 

अब, पुलिस द्वारा केस खारिज किए जाने के बाद यह मामला पूरी तरह समाप्त हो गया है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *