पटना, 9 जुलाई 2025 – बिहार की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सीधे निशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया है। बुधवार को बिहार में महागठबंधन की ओर से वोटर लिस्ट रिवीजन प्रक्रिया के खिलाफ आयोजित बिहार बंद के दौरान राहुल गांधी खुद सड़कों पर उतरे और चक्का जाम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि “बिहार का चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है”।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चुनाव आयोग पर उठे सवाल
राहुल गांधी ने दावा किया कि हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भी इसी तरह की “चुनावी गड़बड़ियों” के जरिए INDIA गठबंधन को हराया गया। उन्होंने कहा,
“महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद हुए। लोकसभा में INDIA गठबंधन को जीत मिली, लेकिन विधानसभा में हार। हमने तब कुछ नहीं कहा, लेकिन जब डेटा देखा तो पाया कि एक करोड़ नए वोटर्स सिर्फ विधानसभा चुनाव में जुड़े थे। यह कैसे हुआ?”
राहुल ने आरोप लगाया कि एक-एक बिल्डिंग में हजारों वोटर रजिस्टर किए गए और गरीब तबके के वोट जानबूझकर हटाए गए।
“जब हमने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट और वीडियोग्राफी मांगी, तो वह बिल्कुल शांत हो गया,” – राहुल गांधी ने कहा।
“अब बिहार मॉडल लाया जा रहा है” – राहुल गांधी
राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जैसे महाराष्ट्र का चुनाव ‘चोरी’ किया गया था, वैसे ही अब बिहार को निशाना बनाया जा रहा है।
“महाराष्ट्र मॉडल फेल हो गया तो अब बिहार मॉडल लाया जा रहा है। लेकिन इन लोगों को समझ नहीं है कि ये बिहार है। यहाँ की जनता सब जानती है और ये कभी नहीं चलने देगी। कानून आपको छोड़ेगा नहीं।”
उन्होंने बीजेपी को चेताते हुए कहा कि सत्ता के दुरुपयोग का जवाब जनता देगी, और संविधान की ताकत से कोई नहीं बच सकता।
महागठबंधन का आरोप: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी
बिहार में महागठबंधन के नेताओं का आरोप है कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं और वंचित समुदायों के नाम हटाए जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम किया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
