गुजरात में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ये हादसा हलोल में हुआ है। हलोल में एक औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश के चलते एक फैक्ट्री की दीवार अस्थायी तंबुओं पर गिर गई। जिसकी वजह से पांच साल से कम उम्र के चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश के धार जिले का रहने वाला है। ये लोग हलोल तालुका में चंद्रपुरा गांव में स्थित एक रासायनिक फैक्ट्री के पास एक निर्माण स्थल पर मजदूरी करते हैं। मृतक बच्चों की पहचान पांच वर्षीय चिरिराम डामोर, चार वर्षीय अभिषेक भूरिया, दो वर्षीय गुनगुन भूरिया और पांच वर्षीय मुस्कान भूरिया के रूप में हुई।
ऐसे हुआ यह हादसा
जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी ने बताया कि श्रमिकों के परिवार अस्थायी तंबू में रह रहे थे, जो उन्होंने कारखाने की चारदीवारी के पास बनाया था। बारिश के बीच दीवार अचानक ही श्रमिक परिवारों पर गिर गई। उन्होंने बताया कि दीवार गिरने की वजह से कुल नौ लोग घायल हुए थे। जिनमें से पांच साल से कम उम्र के चार बच्चों की मौत हो गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
