गुरुग्राम, 10 जुलाई(सतीश कुमार राघव): प्रदेश में बिजली पानी की किल्लत को देखते हुए कांग्रेस पार्टी जिले भर में मटका और ट्यूब लाइट फोड़ कर रोष प्रदर्शन कर रहे है । इसी के मद्देनजर गुरूग्राम में भी बिजली पानी की किल्लत को देखते हुए गुरूग्राम जिला कांग्रेस इकाई के सदस्यों ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया जिन्होंने अपने सिर पर मटके उठाए हुए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम शहर के बीचों बीच स्थित डाकखाना चौक पर मटका फोड़कर प्रदर्शन किया और सरकार को हर क्षेत्र में विफल बताया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बिजली पानी की किल्लत के साथ-साथ बेरोजगारी भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि आज का प्रदर्शन एक सांकेतिक प्रदर्शन है लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि आगे चलकर इस से भी बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
