फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में बिजली की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार आज फूट पड़ा। बिजली निगम और सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए सैंकड़ों ग्रामीण बिजली घर के बाहर जमा हो गए और निगम कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने बिजली निगम प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। निगम के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव वालों ने इस शर्त पर निगम को सब स्टेशन बनाने के लिए जमीन इसलिए दी थी की उन्हें 24 घंटे बिजली मिलेगी मगर उन्हें पूरे दिन में मात्र 10 -12 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। गांव वालों का कहना है कि बिजली न आने की वजह से उन्हें पूरी पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ती है। बार-बार लग रहे बिजली के कट की वजह से लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें सुचारु रूप से बिजली नही मिलती तब तक वह धरना जारी रखेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिजली अधिकारी जेेई कृष्ण कुमार का कहना है कि सरकार के आदेश पर पावर कट लगाए जा रहे हैं और जगमग योजना के तहत बिजली घर में काम चल रहा था जो की पूरा हो चूका है जल्द ही गांव में 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
