Thursday , 10 September 2026

बिजनौर में कच्चे मकान की खूंटी पर रस्सी से लटका मिला छात्र का शव, मामले की जांच जारी

बिजनौर के गांव तखतपुर इलाके में उस वक्त हडकंप मच गया जब एक छात्र का शव एक किसान के खेत में बने भूसे के कच्चे मकान की खूंटी पर रस्सी से लटका मिला,,,जिसके बाद लोगों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई,,,इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई,,,, शव की शिनाख्त सचिन कुमार गांव जलीलपुर निवासी के रूप में हुई है,,, परिजनों के अनुसार मृतक युवक बहुत ही सादगी वाला था और दसवीं का छात्र था, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से हत्या के आरोपियों को पकड़ कार्यवाही की मांग की है,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवक की हत्या कैसे हुई इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है,,, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है,,, वहीं इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *