Sunday , 26 July 2026

बाहुबली हार गया वो भी एक बार नहीं बल्कि बाहुबली को दो बार

रुड़की: हम बात कर रहे है आई आई टी रूडकी में चल रहे वार्षिक तकनिकी महोत्सव कोग्निजंस के रोबो वार प्रतियोगिता की जिसमे छात्रों के बनाए तीन रोबोट एक साथ आपस में लड़ते है और जीतने वाला रोबोट अगले राउंड में पहुँच जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमो ने अपने द्वारा बनाए गए रोबोट को अलग अलग नाम दिए है नोएडा के एक कॉलेज से आई टीम ने अपने रोबोट का नाम बाहुबली रखा है जिसकी भिडंत स्काई वारियर और फिनिक्स नाम के रोबोट से हुई लेकिन फाईट में बाहुबली ना सिर्फ चोटिल हुआ बल्कि दोनों से ही उसे हार का सामना करना पड़ा लेकिन बाहुबली ने अभी भी हार नहीं मानी है अभी उसकी दो फाईट बाकी है उसकी टीम के द्वारा उसकी रिपेयरिंग की जा रही है जिसके बाद टीम को उसके जीतने की पूरी उम्मीद है।

यह रोबो वार प्रतियोगिता आई आई टी रूडकी के कोग्निजंस में हर साल आयोजित की जाती है आई आई टी रूडकी के अलावा भी देश के कई तकनिकी शिक्षा संस्थान इस रोबो वार प्रतियोगिता को आयोजित करते है। आई आई टी रूडकी में इस बार इस प्रतियोगिता के विजेता के लिए एक लाख रूपये का इनाम रखा गया है जबकि आई आई टी कानपुर में आयोजित पिछली रोबो वार प्रतियोगिता में विजेता के लिए 25 लाख रूपये का इनाम रखा गया था।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *