Tuesday , 27 October 2026

बाइक सवारों ने दिनदहाड़े लूटे 50 हजार जाने क्या मामला।

उत्तर प्रदेश जैथरा के ग्राम रूपधनी निवासी रिटायर्ड फौजी नत्थू ¨सह बुधवार सुबह एटा आए हुए थे. उन्होंने पुलिस कार्यालय के पीछे भारतीय स्टेट बैंक से 55 हजार रुपये निकाले, बैंक से निकाली रकम में से 5 हजार रुपये उन्होंने जेब में रख लिए. शेष 50 हजार रुपये हाथ में लगे बैग में रख वह पैदल बस स्टैंड के लिए चल दिए. दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही वह कचहरी रोड स्थित टाइगर फॉम की दुकान के निकट पहुंचे कि तभी पीछा करते आ रहे दो बाइक सवारों ने उनके हाथ में लगा नकदी से भरा बैग छीन लिया, घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे जीटी रोड की ओर भाग आए. बैग हाथ से जाने के बाद रिटायर्ड फौजी ने शोर भी मचाया। लेकिन उनकी मदद के लिए कोई दुकानदार व राहगीर सामने नहीं आया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने रिटायर्ड फौजी से बाइक सवार लुटेरों के हुलिए के बारे में पूछताछ की. तत्पश्चात पुलिस ने बाइक सवारों की आसपास इलाके में तलाश भी की. लेकिन कुछ पता नहीं चला पुलिस की टीम रिटायर्ड फौजी को लेकर टाइगर फॉम की दुकान पर पहुंची। जहां पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि लूट के शिकार हुए रिटायर्ड फौजी नत्थू ¨सह की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *